बरेली: पंडित राधेश्याम कथा वाचक स्मृति भवन में श्रावन मास व उर्स ए आला हजरत को लेकर की गई समीक्षा बैठक
आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ पंडित राधेश्याम कथावाचक स्मृति भवन में श्रावण मास की कांवड़ यात्रा एवं आगामी उर्स-ए-आला हजरत के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संबंधित विभागों को मार्गों की मरम्मत, साफ-सफाई, विद्युत एवं यातायात व्यवस्थाओं सहित सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।