पलिया: बाइक सवार की हादसे में दर्दनाक मौत, सिर धड़ से हुआ अलग
पलिया कोतवाली क्षेत्र के पकरिया लालपुर ढाका गांव के पास संपूर्णानगर-पलिया रोड पर मंगलवार को एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार का सिर धड़ से अलग हो गया। जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय शारदा पुत्र बलदेव, निवासी मटाहिया थाना भीरा, संपूर्णानगर की तरफ से बाइक पर आ रहा था। रास्ते में एक डीसीएम और बस के बीच फंस जाने से मौके पर मौत हो गई।