बरेली: चेतक के स्वामी की जयंती पर गरजा शहर, महाराणा प्रताप शौर्य यात्रा में उमड़ा राजपूती जोश
शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती पर करणी सेना और राष्ट्रीय सेवा संघ ने शहर में भव्य शौर्य यात्रा निकाली। सेठ दामोदर स्वरूप पार्क से शुरू हुई यात्रा पटेल चौक होते हुए महाराणा प्रताप जिला अस्पताल पहुंची, जहां प्रतिमा पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण किया गया। यात्रा में वीरता, स्वाभिमान और राजपूती जोश का जबरदस्त प्रदर्शन दिखाई दिया।