शाहपुरा: मानसून को लेकर भेड़ाघाट में सख्ती, धुआंधार जलप्रपात और बोटिंग पर 15 जून से प्रतिबंध, पुलिस का 'रोको-टोको' अभियान जारी
जबलपुर मानसून के दौरान नर्मदा नदी के बढ़ते जलस्तर और संभावित हादसों को देखते हुए प्रशासन ने भेड़ाघाट क्षेत्र में पर्यटकों के लिए विशेष सुरक्षा प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी 15 जून से धुआंधार जलप्रपात के प्रतिबंधित क्षेत्र और बोटिंग गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।