बरेली के कैंट थाना क्षेत्र स्थित बभिया गांव में घर के बाहर गाली-गलौज और पटाखे फोड़ने से रोकने पर दबंगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों पर हमला कर दिया। इस मारपीट में एक युवक, उसकी मां और भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी फरार हैं।