देवघर: कुंडा के भौंरा जमुआ गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट, एक महिला हुई गंभीर रूप से घायल
कुंडा के भौंरा जमुआ गांव में सोमवार दोपहर 2:30 बजे जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई इस घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है घटना के संबंध में घायल मीना देवी के पति विनोद यादव ने बताया कि पुराने जमीन विवाद को लेकर बार-बार पटीदार के द्वारा बहाना लगाकर मारपीट करते रहते हैं उसी क्रम में आज पहुंचे और मारपीट करने लगे।