औरैया: दिबियापुर के फफूंद रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से गिरकर बिहार निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हुआ
आम्रपाली एक्सप्रेस से नई दिल्ली जा रहा एक युवक गुरुवार रात करीब 10 बजे आउटर सिग्नल के पास ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोको पायलट ने सूचना आरपीएफ को दी। दारोगा मनोज कुमार मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायल युक्क को सीएचसी भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने उसे चिचौली अस्पताल रेफर कर दिया।