गुना पुलिस अधीक्षक अंकित सोनी के निर्देशन में 20 नवंबर को राघोगढ़ के धरनावदा थाना पुलिस ने मुरादपुर गांव में अवैध शराब निर्माण के अड्डे पर छापामार कार्यवाही की। थाना प्रभारी अनिल कदम ने कहा, ₹5 लाख कीमत का प्लास्टिक ड्रामों में अवैध शराब बनाने रखा 7000 लीटर लहान नष्ट कर, मौके पर अवैध शराब निर्माण उपकरण भट्टी नष्ट की। अवैध शराब माफियाओं की तलाश जारी है।