समाजवादी पार्टी की मछलीशहर विधायक रागिनी सोनकर आज गाजीपुर के सैदपुर विधायक अंकितभारती के विवाह उपरांत उनके आवास पहुँचीं।जहाँ उन्होंने विधायक अंकित भारती और उनकी पत्नी अंबिका को शुभकामनाएँ और आशीर्वाद दिया।मीडिया से बात करते हुए विधायक रागिनी सोनकर ने कहा कि मैं अपने छोटे भाई अंकित भारती और उनकी पत्नी अंबिका जी को दांपत्य जीवन की ढेरों शुभकामनाएं देने आई हूँ।