मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की सरकार में जनता के हितों और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। महासमुन्द जिला में लगातार हो रही बारिश से अचानक खल्लारी क्षेत्र के जोगीडीपा गांव के पास बगनाई नाला उफान पर आ गया। जिससे यहां पुल निर्माण में लगे 14 श्रमिक जिनमें 10 पुरुष और 4 महिला श्रमिक शामिल हैं। जिला बाढ़ नियंत्रण कक्ष को जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम घटना स्थल पहुंची और सभी श्रमिकों का सफल रेस्क्यू किया गया।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के कुशल मार्गदर्शन में SDRF, नगर सेना और छुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने 14 जानें बचाई।
#rescue #sdrf #weather #chhattisgarh #mahasamund
4.8k views | Mahasamund, Chhattisgarh | Jul 6, 2026