जबलपुर: लकड़गंज में बदमाशों का आतंक: बीमार मां को दी धमकी, बचाने आईं बेटियों को सरेराह पीटा
जबलपुर के लकड़गंज में बदमाशों का आतंक! बीमार मां को धमकाया और जब बेटियां बचाने आईं, तो उनके साथ सरेराह जमकर मारपीट कर दी!पूरी घटना बेलबाग थाना इलाके की है। रविवार रात लगभग 8 बजे पीड़ितों ने बताया कि जब घर पर कोई नहीं था, तब तीन बदमाश जबरन घर में घुस आए। वहां मौजूद बीमार और सांस की मरीज बूढ़ी मां के साथ बदमाशों ने बदतमीजी की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी