जखनिया: जखनियां में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मानक पूरे न होने पर लाइब्रेरी सील, संचालकों ने कई कोचिंग किये बंद
जखनियां के उप जिलाधिकारी अतुल कुमार के नेतृत्व में सोमवार को जखनियां कस्बे में संचालित कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन न करने पर एक लाइब्रेरी कक्ष को सील कर दिया गया, जबकि अन्य संस्थानों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशासन की कार्रवाई की सूचना मिलते ही कई संस्थान धड़ाधड़ बंद हो गए।