कप्तानगंज: रामकोला धर्मसमधा पोखरे के पास बुजुर्ग महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने बताया- मानसिक रूप से थीं अस्वस्थ
कुशीनगर रामकोला नगर के वार्ड नंबर 12 स्थित प्राचीन धर्मसमधा पोखरे के पास शुक्रवार शाम एक बुजुर्ग महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुक्रवार शाम कुछ बच्चे खेत से जलाने के लिए धान का पुआल लेने पहुंचे। तभी उन्होंने पुआल के ऊपर एक महिला का शव देखा और शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम पहुंची और मामले की जानकारी अधिकारियों को दी।