कप्तानगंज: कटाई भरपुरवा गांव में तेल पेराई मशीन में साड़ी फँसने से महिला की दर्दनाक मौत, सुरक्षा इंतज़ामों की पोल खुली
कुशीनगर के जटहां बाज़ार थाना क्षेत्र के कटाई भरपुरवा गांव में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेल पेराई मशीन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो–रोकर बुरा हाल है। महिला रोज की तरह गांव के स्थानीय तेल पेराई केंद्र पर काम करने गई थीं। काम के दौरान अचानक उनका साड़ी फस जाने से हुई मौत।