साहेबगंज: साहेबगंज प्रखंड के विभिन्न वार्डों में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई।
साहेबगंज प्रखंड के परसौनी रईसी पंचायत के तरांवा, सहदुलेपुर, नवानगर में बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई।इस दौरान युवाओं ने नावानगर से डाॅ भीमराव अम्बेडकर के चित्र एवं गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली जिसे नगर परिषद के मुख्य मार्ग केशव चौक, गांधी चौक, धर्मशाला चौक, नवलकिशोर चौक होते हुए केशव चौक तक गई।