बेरमो: बेरमो प्रखंड कार्यालय में बीडीओ ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ, झारखंड सरकार का मादक पदार्थों पर रोक का संकल्प
Bermo, Bokaro | Jun 16, 2026 बेरमो प्रखंड कार्यालय में मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध व्यापार पर रोक लगाने के लिए झारखंड सरकार पूरी तरह संकल्पित है। इसी क्रम में मंगलवार समय लगभग साढ़े तीन बजे बेरमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। बीडीओ ने कहा कि राज्य को नशा मुक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है।