गोविंदपुर: हाथियों के हमले में माधोपुर की मृत महिला के आश्रित को वन विभाग की ओर से मिली ₹10 लाख की चेक
नवादा जिला अंतर्गत गोविंदपुर प्रखंड के माधोपुर गांव में जंगली हाथी के हमले में मृत 61 वर्षीय मुन्नी देवी के आश्रित को वन विभाग की ओर से 10 लाख रुपये की चेक देकर आर्थिक सहायता प्रदान की गई। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मृतका के पति शिवरतन यादव को सहायता राशि का चेक सौंपा गया।