पुवायां: भाकियू टिकेत गूट के कार्यकर्ताओं ने नगर के राजीव चौक पर धरना प्रदर्शन किया, फूका पुतला
भारतीय किसान यूनियन टिकेत 19 सुत्रीय मांगों को लेकर पुवायां नवीन गल्ला मंडी में लगातार 13 दिन से धरना प्रदर्शन कर रहे थे कोई भी सक्षम अधिकारी धरना स्थल पर नहीं पहुंचा और किसान यूनियन की समस्याओं का समाधान नहीं किया नाराज किसान यूनियन के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव यह नेतृत्व में नगर के राजीव चौक पहुंचे और धरना प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया।