70 वर्ष से अधिक बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन
जनपद के 70 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाने के एक विशेष शिविर का आयोजन शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चौकाघाट में किया गया। शिविर में उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया।