कोटवा में चल रहे नौ दिवसीय रामचरित मानस महायज्ञ के अंतिम दिन शनिवार दो बजे कलाकारों द्वारा बरसाने की होली गीत पर शानदार प्रस्तुति की गई। कलाकारों के द्वारा राधा रानी के नृत्य पर होली का सजीव चित्रण प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर ढोल नगाड़े शंख के ध्वनि से दर्शक झूम उठे। गीत पर बच्चे,बूढ़े,युवा व महिलाएं थिरक रही थी। धार्मिक उत्सव में सभी सामान रूप से सहभागी।