सोहागपुर: एमएलबी स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय घायल, अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान ने किया उपचार
शहडोल गुरुवार को लगभग 6:15 बजे अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान के लोगों ने जानकारी देते हुए बताया है कि एमएलबी स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गाय घायल हो गई जिसकी सूचना लगते ही स्थानीय लोगों ने संस्थान के लोगों को फोन किया जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने घायल हुए गाय का उपचार कर अटल कामधेनु गौ सेवा संस्थान में शिफ्ट किया है।