डोमचांच: डोमचांच थाना के घरवरियाबार पुल के पास घायल व्यक्ति मिला, अस्पताल में भर्ती
डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत घरवरियाबार पुल के पास एक व्यक्ति खून से लथपथ हालत में मिला। स्थानीय लोगों न3 मंगलवार को सुबह 7 बजे पुलिस को सूचित किया सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि किसी ने व्यक्ति को घायल कर पुल के पास फेंक दिया है।