जरमुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड के डोमडीह गांव में काली मेला देखने के लिए आए रामगढ़ प्रखंड के गोजंबा गांव निवासी मनोज कुमार की बाइक काली मेला देखने के दौरान बीते दिन चोरी हो गई। दोस्तों द्वारा काफी खोजबीन किया गया लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल पाया,आखिरकार मनोज कुमार के द्वारा जरमुंडी थाना में रविवार 1:00 बजे बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया गया।