अमरोहा: अमरोहा में जोया रोड पर डीसीएम के टायर फटने से हुआ धमाका, लोग घरों से बाहर निकले, बड़ी घटना टली
Amroha, Amroha | Apr 28, 2026 पूरा मामला अमरोहा के जोया रोड का है, जहां चलती डीसीएम का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के साथ ही तेज धमाके की आवाज गूंजी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग आवाज सुनकर सहम गए और तुरंत घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि कुछ देर के लिए लोगों को लगा जैसे कोई बड़ा हादसा हो गया हो।