सकरा: सीहो रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से मजदूर की मौत, परिवार में कोहराम
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सीहो रेलवे स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने रविवार दोपहर करीब दो बजे में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक का पहचान मुजफ्फरपुर शहर के निवासी 45 वर्षीय मुकेश सिंह के रूप में हुई है।