चूरू: चूरू में आवारा कुत्तों का आतंक, गाजसर की बीहड़ में नीलगाय और हिरण बन रहे शिकार, पशुओं का डेथ जोन बना गाजसर गेनानी
Churu, Churu | May 10, 2026 चूरू के गांव गाजसर की गेनानी (गंदे पानी का तालाब) के पास की बीहड़ इन दिनों नीलगाय और चिंकारा हिरणों के लिए डेथ जोन बनती जा रही है। यहां 50 से अधिक आवारा कुत्तों का झुंड वन्यजीवों के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। पिछले चार-पांच दिनों में कुत्ते तीन नीलगायों का शिकार कर चुके हैं, जबकि चिंकारा हिरणों की संख्या भी लगातार घट रही है।