बाजपुर: बाजपुर कोतवाली पुलिस ने ग्राम गोबरा निवासी दो पक्षों की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ किया मारपीट का मुकदमा दर्ज
बाजपुर का ग्राम गोबरा निवासी सुखदेव सिंह और उसके भाई मोहन सिंह में बीती 11 अप्रैल को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को मामूली चोटे आई थी। वहीं सुखदेव सिंह और मोहन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों के चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।