छतरपुर नगर: प्रसव के दौरान बच्चे की मौत ,महिला की हालत गंभीर;परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप।
छतरपुर जिला अस्पताल में प्रसव के लिए लाई गई एक महिला की हालत ऑपरेशन के बाद गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और पैसों की मांग के आरोप लगाए हैं।जानकारी के अनुसार नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दौरिया निवासी अनिता सेन को आज सुबह करीब 8 बजे प्रसव पीड़ा हुई।वही इस मामले की जानकारी आज 21 जून शाम करीब 6:00 बजे परिजनों ने जिला अस्पताल में दी है।