गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांध्यकालीन लोकतंत्र के लोकोत्सव भारत पर्व कार्यक्रम में जनसंपर्क विभाग द्वारा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों तथा वंदे मातरम पर केंद्रित प्रदर्शनी का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, अनूपपुर के प्रांगण में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पांडेय ने किया ।