बदलापुर: बदलापुर में तेज आंधी और बारिश से बोलेरो पर गिरा नीम का पेड़, बड़ा हादसा टला, लोगों की जुटी भीड़
बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सिंगरामऊ रोड पर तेज आंधी और बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ी एक बोलेरो गाड़ी पर अचानक नीम का विशाल पेड़ गिर पड़ा। हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि उस समय गाड़ी के अंदर कोई भी सवार नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि वाहन में लोग बैठे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़