चांद: चांद पुलिस ने बाइक से 8 किलो मांस जब्त किया, युवक हुआ फरार
शुक्रवार शाम चांद थाना पुलिस ने बिना नंबर की स्प्लेंडर बाइक से अवैध मांस का परिवहन करते एक युवक को पकड़ने की कोशिश की , लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया। टीम ने करीब 8 किलो मांस से लदी बाइक को चांद पेट्रोल पंप चौराहा के पास से जब्त कर सैंपल जांच के लिए चौरई वन परिक्षेत्र को सौंप दिया है।