जमुआ: जमुआ के भाटडीह स्थित चावल गोदाम से गरीबों के लिए आवंटित सरकारी चावल की कथित कालाबाजारी का मामला आया सामने
Jamua, Giridih | Jun 6, 2026 जमुआ प्रखंड क्षेत्र के भाटडीह स्थित चावल गोदाम से गरीबों के लिए आवंटित सरकारी चावल की कथित कालाबाजारी का मामला शुक्रवार रात करीब 10 बजे सामने आया है। आरोप है कि अंधेरी रात में गोदाम से लगभग 800 बोरा चावल निकालकर बेचने के फिराक से दूसरे स्थान पर भेजा जा रहा था, जिसकी भनक ग्रामीणों को मिली।