गम्हरिया पैक्स अध्यक्ष राहुल कुमार ने मंगलवार को पंचायत के कई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं के साथ फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय परिसर को हरित बनाना और छात्रों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। राहुल कुमार ने सभी से वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाने का संदेश दिया।