बरेली: थाना सीबीगंज को किसान नेताओं ने घेरा,जमीन की धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज न करने पर किया प्रदर्शन
थाना सीबीगंज स्थित खुसरो कॉलेज के चेयरमैन शेर अली जाफरी और उनके बेटे अफरोज की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जमीन के मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर किसान यूनियन के नेताओं ने सोमवार को सीबीगंज थाना घेर लिया। किसानों ने धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया।