बागपत: खाली प्लॉट में केमिकल ड्रम फटने से लगी आग, एक युवक झुलसा <nis:link nis:type=tag nis:id=Baghpat nis:value=Baghpat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=BreakingNews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ChemicalBlast nis:value=ChemicalBlast nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=FireAccident nis:value=FireAccident nis:enabled=true nis:link/>
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली-सहारनपुर हाइवे के पास एक खाली प्लॉट में रखा केमिकल का ड्रम अचानक धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद प्लॉट में आग लग गई और आग की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। 🎙️ बाइट: स्थानीय निवासी #gbntoday #Baghpat #BreakingNews