भिंड नगर: कनाबर गाँव में अज्ञात कारणों के चलते इलाज के दौरान महिला की मौत।
दरअसल कनाबर गाँव मे रहने बाली सोनिका नामक महिला अपने घर पर थी।तभी अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई।परिजनों के द्वारा आनन फानन में सोनिका नामक महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान ही सोनिका नामक महिला की मौत हो गई।जिसके बाद घटना की सूचना देकर ऊमरी थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया।पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जाँच शुरू कर दी।