कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा जिला अस्पताल पहुंचकर गैरतगंज के समीप गढ़ी घाटी पर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से हुई दुर्घटना में घायल हुए लोगों के स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने सीएमएचओ डॉ एचएन मांडरे तथा सिविल सर्जन डॉ यशपाल बाल्यान से घायलों की स्थिति और उपचार की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।