चंदौसी: चंदौसी गांधी पार्क में नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी द्वारा किया गया वृक्षारोपण, लगाया गया फलदार वृक्ष
चंदौसी नगर पालिका द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांधी पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने फलदार पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बुधवार शाम करीब 4 बजे नगर पालिका कार्यालय स्थित गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लता वार्ष्णेय ने वृक्षारोपण किया।