रामपुर: ग्राम केशव नंगली के निकट कैंटर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार हाई स्कूल के छात्र की हुई मौत
Rampur, Rampur | Apr 8, 2026 बुधवार को दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जानकारी के अनुसार थाना भोट क्षेत्र के ग्राम किशनपुर पन चक्की निवासी चावल कारोबारी महमूद का 18 वर्षीय बेटा मुहम्मद फैजान हाई स्कूल का छात्र था। मंगलवार को शाम चार बजे के आसपास ग्राम केशव नंगली के निकट कैंटर की टक्कर से मौत हो गई। बुधवार को जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।