झांसी: झांसी में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दो की हुई मौत, एक की हालत गंभीर
Jhansi, Jhansi | Jun 11, 2026 झांसी के बबीना थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। झांसी-शिवपुरी हाईवे पर डगरवाहा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक पर सवार पीतम अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमी अहिरवार ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आनंद अहिरवार की हालत गंभीर।