बेगूसराय: 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा जिला स्थापना दिवस, कारगिल भवन में DM-SP की संयुक्त अध्यक्षता में हुई बैठक
कारगिल भवन में 02 अक्टूबर को होने वाले जिला स्थापना दिवस को लेकर डीएम तुषार सिंगला की अध्य्क्षता में बैठक आयोजित की गयी. बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि 02 अक्टूबर को जिला स्थापना दिवस पर ज़िले में कई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. पुलिस केंद्र बेगूसराय से गांधी स्टेडियम तक सुबह विभिन्न विघालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी आयोजित होगी.