बेलदौर: प्रदेश में मजदूरी कर रहे 52 वर्षीय मजदूर की मौत, शव पहुंचते ही डुमरी गांव में छाया मातम
बेलदौर थाना क्षेत्र के बलैठा पंचायत अंतर्गत डुमरी गांव निवासी इंग्लेश सहनी (52) की आंध्र प्रदेश में मौत हो जाने के बाद सोमवार की सुबह दस बजे उनका शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जानकारी के अनुसार, डुमरी गांव निवासी स्वर्गीय शंकर सहनी के पुत्र इंग्लेश सहनी पिछले करीब छह