बरेली: थाना कुलड़िया क्षेत्र निवासी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत फंदे से लटका मिला, शव
थाना कुलड़िया क्षेत्र निवासी महिला की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर पर ही फंदे से लटका मिला। मृतक के भाई मान सिंह ने बताया कि उनकी बहन धारावती दिमागी रोगी थी, उनकी दवाइयां चल रही थीं। महिला का शव गुरुवार को सुबह लगभग सात बजे अपने कमरे में लटका मिला।आगे बताया कि महिला ने सुबह ही अपने पति छत्रपाल को खेत जाने को बोला।