बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के बजरंग ढाबे के पास दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के बजरंग ढाबे के पास दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस ने घायल युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।मामले में कार्यवाही शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।