लवकुशनगर: मढ़ा में तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को कुचला, युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 29, 2026
लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मढ़ा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार रेत से भरे ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा गांव में बने स्पीड ब्रेकर के पास हुआ, जिसे लेकर स्थानीय लोग पहले भी कई बार दुर्घटनाओं की आशंका जता चुके हैं।