मुगलसराय: डीडीयू जंक्शन के समीप अज्ञात वाहन ने पैदल जा रही महिला को मारी टक्कर, हालत गंभीर
गाजीपुर जिला के करंडा थाना क्षेत्र के तिवारीपुर की रहने वाली शांति देवी 47 वर्ष अपने पुत्र दिलीप कुमार के साथ पीडीडीयू नगर में रहकर कुछ काम करती है। बाजार कर शुक्रवार शाम अपने कमरे पर जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन ने चंदौली जनपद के मुगलसराय थाना अंतर्गत डीडीयू जंक्शन के समीप टक्कर मार दी। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।