बेरमो: विधायक जयमंगल सिंह ने ढोरी में हत्या पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिलाया भरोसा
Bermo, Bokaro | Jun 7, 2026 बेरमो विधानसभा क्षेत्र के ढोरी 5 नंबर धौड़ा निवासी महेश भुईया के आवास पर आज रविवार समय तीन बजे बेरमो विधायक जयमंगल सिंह पहुंचे। उन्होंने महेश भुईया की धर्मपत्नी स्वर्गीय अनीता देवी की निर्मम हत्या के बाद शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया।विधायक ने इस घटना को अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक और निंदनीय बताया।