बालोद: रात में सड़क पर भटकता मिला हिरण, आमाडुला के पास राहगीरों ने बनाया वीडियो; पानी की तलाश में वन्य प्राणी बाहर आए
Balod, Balod | May 22, 2026 भीषण गर्मी और जंगलों में लगातार घटते जलस्रोतों का असर अब वन्य प्राणियों पर भी दिखाई देने लगा है। बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम आमाडुला के पास बालोद-चारामा मुख्य मार्ग पर देर रात एक हिरण पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकलकर सड़क किनारे विचरण करते नजर आया। राहगीरों ने हिरण का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ