कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया के महिलाओं और छोटी बच्चियों को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में शनिवार को करीब 5 बजे नर्मदापुरम में प्रदर्शन हुआ। एक्टिव भारत मंच के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुतला दहन कर आक्रोश जताया। मंच के पदाधिकारियों ने बयान को महिलाओं, बच्चियों और एससी-एसटी-ओबीसी वर्ग के लिए अपमानजनक बताते हुए इसकी निंदा की।