झंगहा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर टोला पिपरहिया निवासिनी गीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारी पुस्तैनी मकान नई बाजार में है उसी में हम लोग निवास करते हैं जिस मकान में एक सीढ़ी है उसी को लेकर पूनम देवी,संगमलाल, शिवकुमार और दो अन्य लोग मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए हैं। जान से मारने की धमकी दे रहे हैं केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।